राजनांदगांव

संभागीय सम्मेलन : बूथों में उतरेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
15-Jun-2023 7:15 PM
संभागीय सम्मेलन : बूथों में उतरेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता

शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जून।
शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक की मासिक बैठक एवं बूथ क्रमांक 124, 125 की बूथ कमेटी की बैठक सतनाम भवन गुरू घासीदास वार्ड नंदई चौक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। 

बैठक का संचालन करते ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि विगत दिनों दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशनुसार ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी को छत्तीसगढ़ शासन की जनहित कारी नीतियों को बूथ कमेटियों के माध्यम से घर-घर पहुंचने की बात कही गई। जिसके लिए बूथ कमेटियों की मैराथन बैठक ब्लॉक कांग्रेस द्वारा ली जा रही है, जिस तरह दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा भारत जोड़ो यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा डिजिटल मेंबरशिप महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक पार्टी हित में किया गया। इस तरह शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। बढ़ती महंगाई पर चौक-चौराहों पर चर्चा कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने की जिम्मेदारी ब्लॉक पदाधिकारी को दी गई।

बैठक में शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संगठन को मजबूत करने एवं बूथ कमेटी में नए सदस्य जोडऩे की बात कही और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनने पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दीना सोनकर, खिलेश बंजारे, डॉ. राकेश कुमार ने भी अपनी बातों से संगठन को अवगत कराया।  इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के प्रदेश कांग्रेस कमेटी की  सदस्य रोशनी सिन्हा एवं दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का जन्मदिन  केक काटकर सभी कांग्रेसजनों ने मनाया। 

बैठक में महेश अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे,  विकास त्रिपाठी, लक्खू भाई , विष्णु सिन्हा, डॉ. राकेश कुमार, अजय अग्रवाल, दीना सोनकर,  खिलेश बंजारे, ईश्वर पंचभावे, आफताब  अहमद, रमेश मंडावी, आशीष सोनकर, तामेश्वर बंजारे, शैलेंद्र जोशी,  जसबीर सिंह भाटिया, जितेश सिमनकर, अशोक सेन, अनिल सिंह, कुशल रजक, सुरेश यादव, दुर्गा देवांगन, निकिता बंजारे, मजहर खान, सरिता साहू, सुदेश कौशिक, राजेश जाटव, राज खरे, अरशद खान, बालकिशन बघेल, वीरेंद्र कौशिक, चंदन लहरे, अनिल सिन्हा, कुशल रजक, युवराज, संतोष यादव, कल्याण साहू, रामाधार निर्मालकर, अप्पू बंजारे, अंजु बंजारे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सम्मानित कांग्रसजनों की उपस्थिति के लिए आभार दक्षिण ब्लॉक के संयुक्त महामंत्री अरशद खान ने किया।


अन्य पोस्ट