राजनांदगांव

किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर केंद्र सरकार का धोखा- निखिल
11-Jun-2023 5:15 PM
किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर केंद्र सरकार का धोखा- निखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 जून। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र सरकार कृषि उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों को छलावा किया जा रहा है। समर्थन मूल्य के नाम पर (एमएसपी) नाममात्र बढऩा ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है।

श्री द्विवेदी  ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी की बात करने वाले केन्द्र सरकार को समझना चाहिए आज 2023 चल रहा। ऐसे में किसानों के साथ फिर छलावा हुआ है। आखिर देश के किसान करें तो क्या? मोदी सरकार द्वारा एक के बाद एक धोखा दिया जा रहा है। पूर्व में भी केन्द्र सरकार द्वारा अध्यादेश जारी कर तीन काला कानून पारित किया गया था। जिसका जमकर विरोध हुआ और देशभर के किसानों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर लगातार आंदोलन करते रहे। सैकड़ों किसान शहीद हो गए। अंत में केंद्र के मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीन काला कानून को वापस लेना पड़ा। भारत देश में किसानों को भुईयां का भगवान कहा  जाता है। केंद्र सरकार हमेशा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जाता है? वहीं दूसरी तरफ चंद उद्योगपतियों को करोड़ों की लोन माफ कर दी जाती है। आखिर केंद्र की सरकार दिशा भटक गई है। किसानों के प्रति मोह भंग हो गई है। भगवान किसानों के प्रति केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देना चाहिए।


अन्य पोस्ट