राजनांदगांव
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सुधारने भाजपा का अभियान
10-Jun-2023 3:27 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मरीजों व उनके परिजनों से फीडबैक लेगी भाजपा
राजनांदगांव, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव विधानसभा के तीनों मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज के बाहर 12 से 19 जून तक भाजपा के पदाधिकारी पंडाल लगाकर प्रतिदिन 11 से 3 बजे तक बैठेंगे और मरीजों की तकलीफों को सुनेंगे। समस्या हेतु सुझाव भी लेंगे। मरीजों से आ रहे फीडबैक पर 21 से 30 तारीख तक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। तत्पश्चात अगर प्रशासन ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे