राजनांदगांव

गांव के गौठान पहुंचे भाजपा नेता चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान
24-May-2023 3:57 PM
गांव के गौठान पहुंचे भाजपा नेता  चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 मई। प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में 20 मई से चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान शुरू हुआ है। छुईखदान मंडल भाजपा ने भी यह अभियान खैरबना, अतरिया, कुकुरमुड़ा से प्रारंभ किया है। इस अभियान में छुईखदान मंडल से प्रमुख अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भाजपा नेता व पूर्व विधायक कोमल जंघेल को बनाया गया है। जिनको भाजपा नेताओं के साथ छुईखदान मंडल के गौठानों में जाकर गौठान की वास्तविक स्थितियों का अवलोकन करना है और उन गौठानों में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करना है।

इसी कड़ी में सोमवार को छुईखदान मंडल में चलबो गौठान - खोलबो पोल अभियान में छुईखदान में कोमल जंघेल ने ग्राम खैरबना, अतरिया और ग्राम कुकुरमुड़ा गौठान में भाजपा नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के साथ  पहुंचकर गौठान का अवलोकन किया और गौठान में व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर किया। गौठान में एक भी गाय या गौपशुधन नहीं मिला। वहां पर पैरा या पशु चारा, पानी, कुछ भी नहीं मिला। टूटा-फूटा शेड़ दिखा, न ही गोबर दिखा। पूरा गोठान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार गौठान की उपलब्धि की बड़ी-बड़ी बात कर रहा है। गांव में कोई गौठान सही नहीं है। इस अभियान में प्रमुख रूप सें मंडल भाजपा अध्यक्ष  नेतराम जंघेल, उपाध्यक्ष रोहित जंघेल, प्रकाश जंघेल, राधे मोहन वैष्णव, प्रकाश वर्मा, गैदा जंघेल, रामलाल भेडिय़ा, गोलू प्रकाश जंघेल, रोशन जंघेल, जैकरण जंघेल, दुखुराम पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट