राजनांदगांव

उपरवाह में कोसरिया यादव सर्किल सम्मेलन व चुनाव
24-May-2023 2:48 PM
उपरवाह में कोसरिया यादव सर्किल सम्मेलन व चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 मई। रविवार को बनबघेरा सर्किल के ग्राम उपरवाह मे कोसरिया यादव समाज का सर्किल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के पुजा अर्चना के पश्चात अतिथियो का स्वागत अभिनंदन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों का एकल व सामूहिक नृत्य  तथा राउत नाच का मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित अतिथियों ने अपनी सारगर्भित उद्बोधन से समाज को अवगत कराया। उपस्थित अतिथियों के साथ साथ समाजिक जिला पदाधिकारीए गौटिया, पचगहिया प्रमुखों सर्किल पदाधिकारियो का आत्मीय स्वागत किया गया। तदपश्चात उपस्थित गौटियागणों ने बनबघेरा सर्किल अध्यक्ष का चुनाव किया। व महेश यादव को सर्वसम्मति से बनबघेरा सर्किल का अध्यक्ष चुना। जिला पदाधिकारियो ने महेश यादव को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेलएमन्ना यादव उपाध्यक्ष  छग गौ सेवा आयोग, जनपद  सदस्य श्रीमति साहू, सरपंच जीए जिला उपाध्यक्ष धन्ना यादव, संजय यादव, दुरूखूराम, राजेश यादव, नारायण यादव, सूरज यादव, धन्नू यादव, छबिल यादवए सुंदर यादव, विशाल यादव, शिवलाल, राम खिलावनए पवन, पहुना, भगवति यादव व जिला पदाधिकारी गणों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। उक्त जानकारी हरिश यादव युवाध्यक्ष जिला कोसरिया यादव समाज ने दी।


अन्य पोस्ट