राजनांदगांव
भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष पद का निर्वहन करेंगे हर्ष
23-May-2023 4:00 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 मई। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल व भाजपा शहर उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा की सहमति से उत्तर मंडल के महामंत्री हर्ष रामटेके को अध्यक्ष के दायित्वों के निर्वहन की नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा ने बताया कि उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा इन दिनों स्वास्थ्यगत कारणों से पार्टी को समय दे पाने में असमर्थ है, इस वजह से श्री रायजादा की सहमति से उत्तर मंडल के महामंत्री हर्ष रामटेके अतुल रायजादा के स्वस्थ होने तक उनके दायित्वों का निर्वहन करते रहने का दायित्व दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे