राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सामग्री वितरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मई। राउरकेला ओडिशा में 18 से 28 मई तक 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। चैम्पियनशिप में राज्य की हॉकी टीम भी भाग लेगी। भाग लेने वाली बालक टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम के प्रभारी खेमलाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नीलम जैन, छोटेलाल रामटेके, श्यामलाल यादव तथा चंदन सिंह भारद्वाज की उपस्थिति में प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, गोलकीपर किट, हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि हॉकी इंडिया का यह कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने चयनित खिलाडिय़ों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि राजनांदगांव खेल के लिए जाना जाता है। हॉकी के खिलाड़ी न सिर्फ खेलने में अनुशासित हैं, बल्कि किसी को सम्मानित करने में भी उतने ही अनुशासन में रहते है। राजनांदगांव में सभी खेल के खिलाडिय़ों में उत्साह रहता है, यहां हर खेल के खिलाड़ी अपने खेलों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। उन्होंने गुड मॉर्निंग राजनांदगांव की भी चर्चा करते कहा कि खिलाड़ी उस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं, जो राजनांदगांव के लिए बड़ी बात है। यहां के वरिष्ठजनों की आज भी हॉकी के खेल के प्रति जागरूकता को देखते हुए बड़ी खुशी महसूस होती है। साथ ही खेल व जिला प्रशासन के हर कार्यक्रमों में यहां के सभी सदस्यों का हमेशा से सहयोग प्राप्त होते रहा है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी हमेशा खेल को खेलते रहे। जिससे जिला व प्रदेश का नाम रोशन हो सके। आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उच्च स्तर की खेल सामग्री से उनके खेल में और निखार आएगा। उन्होंने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। छत्तीसगढ़ हॉकी को उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि राज्य की सब जूनियर बालक हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। टीम का पहला मैच 20 मई को खेला जाएगा।
इस अवसर पर हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, अमित माथुर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, संतोष चोकन्द्रे, खेलो इंडिया कोच शकील अहमद, एम रवि राव, राजेश निर्मलकर, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, मो. हारून कुरैशी, तौफीक अहमद आदि उपस्थित थे।
उक्त चैम्पियनशिप में भाग ले रही राज्य की सब जूनियर बालक टीम में शामिल खिलाडिय़ों में पुष्पेंद्र कुशवाहा, आयुष दीपक, अंशुल वर्मा, चंद्रशेकर, गौरव यादव, कुलदीप वर्मा, लवी मानिकपुरी, मोहित नायक, ओम रुद्र नामदेव, पंकज यादव, पीयूष कुमार, अवि मानिकपुरी, ओमकुमार यादव, अभिषेक यादव, मानस यादव, लियांश सारथी, कुणाल सेन्द्रे तथा अनुराज श्रीवास्तव कोच व अमिताभ मानिकपुरी मैनेजर के रूप में शामिल हंै। छत्तीसगढ़ हॉकी का पहला मैच 20 मई 2023 को गोवा हॉकी के साथ खेला जाएगा।