राजनांदगांव

जिपं अध्यक्ष गीता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
14-May-2023 3:53 PM
जिपं अध्यक्ष गीता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

विभिन्न विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 14 मई। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू चार दिनों के लिए नई दिल्ली  प्रवास पर रही। देश की राजधानी नई दिल्ली में 19 राज्यों से जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे थे।

इस दौरान राष्ट्रीय जिला पंचायत अध्यक्षों का गठन किया गया। नई दिल्ली प्रवास के दौरान गीता घासी साहू केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जिला पंचायती राज के विषय में विस्तृत चर्चा की  और केंद्रीय योजनाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के अलावा जिला पंचायत कवर्धा अध्यक्ष सुशीला भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कवर्धा रामकुमार भट्ट, रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, गोपाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता एवं घासीराम साहू किसान नेता राजनांदगांव उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट