राजनांदगांव

शांतिनगर के 7 दुकानों पर 2 हजार जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
12-May-2023 2:13 PM
शांतिनगर के 7 दुकानों पर 2 हजार जुर्माना, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

निगम की कार्रवाई जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मई।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने कार्रवाई पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले शांतिनगर क्षेत्र के 7 किराना दुकानदारों पर कार्रवाई करते 2 हजार रुपए जुर्माना वसूल कर 3 पाव पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की। 

नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मानव जीवन सहित जीव-जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। 

शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही हैै। कार्रवाई की कड़ी में शांतिनगर क्षेत्र के 7 किराना दुकानदारों में ढाबा रोड के अतुल किराना व रवि प्रोविजन स्टार्स से 5-5 सौ रुपए, शिव नगर ढाबा रोड के मनहरण किराना स्टोर्स, अंश किराना स्टोर्स, सिन्हा किराना स्टोर्स, पटेल किराना स्टोर्स व रेहान किराना स्टोर्स से 2-2 सौ रुपए इस प्रकार कुल 2 हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया एवं 3 पाव प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। 
 


अन्य पोस्ट