राजनांदगांव

राउरकेला में 18 से हॉकी चैम्पियनशिप
03-May-2023 3:38 PM
राउरकेला में 18 से हॉकी चैम्पियनशिप

 चयन स्पर्धा में 83 खिलाडिय़ों ने लिया हिस्सा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव,  3 मई। छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए एक दिवसीय चयन स्पर्धा का आयोजन 30 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह 9 बजे से किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिले व संस्थान से कुल 83 बालक हॉकी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18 से 28 मई  2023 तक राउरकेला (ओडिशा) में  13वीं  हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है।

 इसके लिए राज्य की टीम के संभावित 28 खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

चयनित सब जूनियर बालक हॉकी खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित एनआईएस हॉकी कोच अनुराज  श्रीवास्तव, नजीर अहमद खान, शकील अहमद, साई हॉकी कोच अमित माथुर,  किशोर धीवर, अनीश अहमद, अभिनव मिश्रा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट