राजनांदगांव
दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी को मिला सम्मान
03-May-2023 3:00 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 03 मई। सेवाभावी संस्था उदयाचल ने अपने 55वें स्थापना दिवस पर गत् दिनों श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने हेतु प्रमुख रूप से दादाजी ग्रुप के संरक्षक संजय भोजनी, वीरसिंह पायक, अध्यक्ष बृजेश श्यामकर, उपाध्यक्ष नथमल कोटाडिया, सचिव अरविंद ठक्कर, कोषाध्यक्ष जितू जैन व शिव अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी के सचिव अरविंद ठक्कर ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे