राजनांदगांव

राजनांदगांव, 01 मई। भाजपा नेता खूबचंद पारख ने रविवार को नंदई के बूथ क्रमांक 56 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में उत्सव का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता मन की बात के शतकीय एपिसोड के कारण उत्साहित हैं। साथ ही देश की जनता भी नरेंद्र मोदी की बातों को आत्मसात कर रही है। यही कारण है कि आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आत्मनिर्भरता के कारण लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके कारण देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है।
श्री पारख ने कहा कि मोदी की मन की बात में पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। अंतिम व्यक्ति चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, उसकी उपलब्धियों को मन की बात के माध्यम से पूरे देश में प्रचारित करना मोदी की विशिष्ट कला है। जिसके कारण लोगों में देश के प्रति एक विशेष उत्साह देखा जा सकता है। एक प्रांत में विविध प्रकार की विशेषताएं होती हैं, इसी तरह देशभर की विशेषताओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य मन की बात करती है।
श्री पारख ने कहा कि मोदी देश के लिए जीते हैं और देश के लिए सोचते हैं और कार्य ही उनकी आस्था पूजा और व्रत है, इसलिए वह विश्व में सर्वाधिक पसंदीदा नेता कहलाते हैं।
इस दौरान विजय, प्रदीप आचार्य, रवि सिन्हा, हरीश साहू, विजय राय, इरफान खान, मुकेश बघेल समेत अन्य लोग शामिल थे।