राजनांदगांव

नवागत आयुक्त ने संभाला पदभार
29-Apr-2023 4:18 PM
नवागत आयुक्त ने संभाला पदभार

राजनांदगांव, 29 अप्रैल। नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि छग शासन सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन मंत्रालय रायपुर के आदेश क्र बी-1-1/2023/एक/4 रायपुर दिनांक 25 अपै्रल 2023 द्वारा अभिषेक कुमार गुप्ता  संयुक्त कलेक्टर को आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में श्री गुुप्ता ने शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से कार्यभार ग्रहण किया एवं नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात महापौर हेमा सुदेश देशमुख से सौजन्य भेंट किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि पारिवारिक माहौल में मिलजुल कर राजनांदगांव के विकास के लिए कार्य करना है।


अन्य पोस्ट