राजनांदगांव

उत्तर-दक्षिण भाजपा मंडल की बैठक
29-Apr-2023 4:16 PM
उत्तर-दक्षिण भाजपा मंडल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
भाजपा उत्तर एवं दक्षिण मंडल की आवश्यक बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान के निष्पादन पर चर्चा एवं आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपना उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के लिए नेताओं के बीच कार्य विभाजन भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता हमारी विधानसभा लोकसभा चुनाव की जीत के लिए सूत्रधार होगी और इस अभियान के संपादन को लेकर आप सभी चिंतित हैं, फिर भी अभियान में चुनौतियों का सामना सभी कार्यकर्ताओं को करना पड़ता है और हम सभी निश्चित तौर पर इस चुनौतियों को पार करते वह सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाएंगे। 

श्री पारख ने कहा कि सरकार बनाने बूथ सशक्तिकरण अभियान में लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी है। बैठक में शक्ति केंद्र स्तर पर प्रत्येक मतदान केंद्रों की व्यापक समीक्षा भी की गई। खूबचंद ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने देश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाया है। आज जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 का हटना और राम मंदिर का निर्माण हमारे लक्ष्य थे, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने पीढिय़ों से अपना बलिदान दिया है, उसी तरह हमें अपने कार्यों का संपादन भी करना है तथा पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर भव्य रूप से मनाने खूबचंद पारख ने आह्वान किया।

बैठक में उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा एवं दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने कार्यकर्ताओं को तेज गति से कार्य करने की बात करते कहा कि सरकार बनाने  बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं । 6 से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।  बैठक का संचालन हकीम खान एवं आभार प्रदर्शन ऋषिदेव चौधरी ने किया। बैठक में  मुकेश बघेल, शिव वर्मा, किशुन यदु, योगेश बागडी,  राजेश गुप्ता, सुमित भाटिया, पारूल जैन, मिथलेश्वरी वैष्णव,  मीना यादव, संगीता मिश्रा, रेणु सूर्यवंशी, गीता साहू,  अशोकादित्य श्रीवास्तव उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट