राजनांदगांव

उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा 100वां एपिसोड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अप्रैल। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष रमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को भव्य स्तर पर सुनने की रूपरेखा तय कर दी गई है। अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ में वरिष्ठ भाजपा नेता की कार्यक्रम सुनने की तैयारी की जा रही है। जिसमें बड़े से बड़ा नेता भी बूथ स्तर पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेगा।
इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी फरहद के एक बूथ में शामिल होंगे। इसी तरह सभी वरिष्ठ नेताओं की प्रत्येक बूथ में उपस्थिति होगी। मोदी के शतकीय एपिसोड को यादगार एवं जन-जन तक पहुंचाने यह तय किया गया है कि प्रत्येक कार्यक्रम में 100 की संख्या में मंडलों एवं विधानसभा में मन की बात सुनने की व्यवस्था की जाएगी। मन की बात का सौवा एपिसोड कल 30 अप्रैल 2023 को है। जिसके तहत विधानसभा के 100 स्थान का चयन हो चुका है, जहां कम से कम 100 लोगो की उपस्थिति सुनिश्चित है। उतर मंडल के 30, दक्षिण मंडल के 30, ग्रामीण मंडल के 40 स्थानों पर, डोंगरगांव मंडल के 50, लालबहादुर नगर के 50, छुरिया मंडल के 60 स्थानों पर, कुमर्दा मंडल के 40, डोंगरगढ़ शहर के 25, डोंगरगढ़ ग्रामीण के 30 स्थानों, घुमका मंडल के 45 स्थानों पर कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जा चुकी है।