राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती अवसर पर कांग्रेस ने स्थानीय जिला कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल को शहर कांग्रेस द्वारा भारत के संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में स्थित आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा करते डॉ. आम्बेडकर की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा भारत के लिए ऐसा मजबूत संविधान बनाया गया। जिससे भारत में रहने वाले हर धर्म संप्रदाय समाज एवं हर वर्ग को समानता से रहने का अधिकार प्राप्त हो। उन्होंने देश के हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किए। साथ ही धर्मनिरपेक्षता न्यायपालिका की स्वतंत्रता उदार लोकतंत्र और कानून के शासन और गणतंत्रवाद जैसे महान उद्देश्य को पूरा करने वाला संविधान आंबेडकर की देन है।
उक्त अवसर पर अमित चंद्रवंशी, शकील रिजवी, नारायण सोनी, डॉ. राकेश कुमार, साबिर जिंदरान, अर्जुन सिंह, रहीम मेमन, मोहसिन कुरेशी, ऑफताब, मोहन चुनरकर, राजू मरकाम, शानू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।