राजनांदगांव

चैम्पियनशिप के लिए 30 खिलाडिय़ों का चयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम के लिए रविवार को एक दिवसीय चयन स्पर्धा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिलों से कुल 61 बालिका हॉकी खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 4 से 14 मई तक राउरकेला ओडिशा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके लिए राज्य की टीम के संभावित 30 खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन पश्चात संभावित सब जूनियर बालिका हॉकी खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। चयन स्पर्धा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित कोषाध्यक्ष आशा थॉमस, एनआईएस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, शकील अहमद, हॉकी कोच अमित माथुर, किशोर धीवर, अभिनव मिश्रा, दिलीप रावत, हेमलाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।