राजनांदगांव
भाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई जयंती
11-Apr-2023 3:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 अप्रैल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय के आदेशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल के निर्देशानुसार मंगलवार को स्थानीय भदौरिया चौक में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।
इस दौरान सांसद संतोष पांडेय, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, पवन मेश्राम, रघुवीर वाधवा, अनु.जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आशीष डोंगरे, अनु.जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द रामटेके, शिव वर्मा, मलखम कोसरे, संजय रात्रे, दीपेश शेंडे, रामराज यादव, विजय राय, देवशरण सेन, अनिल तुरकने, सरिता उईके, विनोद भारती समेत अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे