राजनांदगांव

छग प्रदेश शिक्षक संघ ने नए जिलों में किया संगठन का विस्तार
09-Apr-2023 3:41 PM
छग प्रदेश शिक्षक संघ ने नए जिलों में किया संगठन का विस्तार

केसीजी में अजय और एमएमसी के महेश बने जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अप्रैल।
केसीजी व एमएमसी छग शासन द्वारा विगत माह राजनांदगांव जिले में दो नए जिलों का निर्माण किया। उसी परिप्रेक्ष्य में छग शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छग प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा अपने संगठन का विस्तार करते संगठन निर्वाचन के बाद नया जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी में महेश यादव जिला अध्यक्ष, अवधेश शुक्ला जिला सचिव व धनसिंह कुंजाम को जिला कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।

इसी तरह नए जिले खैरागढ़, छुईखदान, गंडई में संगठन निर्वाचन पश्चात अजय श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष दिग्विजय दास वैष्णव को जिला सचिव राधेेश्याम देवांगन को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है व शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि अजय श्रीवास्तव इसके पहले दुर्ग शिक्षा संभाग के अध्यक्ष रहे है। श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संभागीध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा संगठन को दे दिया है। राजनांदगांव जिले में संगठन टीम की नई गठन किया गया है। जिसमें रामनारायण बघेल को पुन: जिलाध्यक्ष की जवाबदारी सौंपी गई है।

आदर्श वासनिक को जिला सचिव व विनोद यादव को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी। छग प्रदेश शिक्षक संघ के नए जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रांताध्यक्ष जिले के शिक्षकों व शिक्षा अधिकारियों द्वारा बधाई दी है।
 


अन्य पोस्ट