राजनांदगांव

शहर में निकली बाईक रैली
06-Apr-2023 2:23 PM
शहर में निकली बाईक रैली

हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व बुधवार को शहर में भव्य मोटर साइकिल रैली निकली। मोटर साइकिल रैली में राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों की भागीदारी रही। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा कांग्रेस के अलावा सामाजिक संगठनों एवं गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बुधवार को बाईक रैली गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, इंदिरा नगर चौक, नंदई चौक, कुंआ चौक, बसंतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, पुराना गंज चौक, काली मांई मंदिर मार्ग, अग्रसेन चौक, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, कामठी लाईन, गायत्री मंदिर चौक, जीई रोड चौक, भगत सिंह चौक, गुडाखू लाईन, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक, रेल्वे ओवरब्रिज, चिखली प्यारेलाल चौक, शांति नगर रोड़, पुराना ढाबा रोड़, नया ढाबा, मोतीपुर रेल्वे अंडरब्रिज स्टेडियम चौक, बंसतपुर चौक, नया गंज मंडी के सामने कृषि महाविद्यालय मार्ग मेजर ध्यानचंद चौक, दिग्विजय कॉलेज, सोनारपारा, फौवारा चौक, अग्रहरि भवन होते हुए म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में समापन हुआ।


अन्य पोस्ट