राजनांदगांव

प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों में जगी उम्मीद -छन्नी
13-Mar-2023 2:17 PM
प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों में जगी उम्मीद -छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा खुज्जी विधानसभा के गांव-गांव तक पहुंच रही है। शनिवार को ग्राम पदगुड़ा में यात्रा के समापन बाद विधायक छन्नी चंदू साहू स्थानीय परिवार ढाल सिंग मंडावी के घर में रात्रि विश्राम के लिए रुकी। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भोजन किया और चर्चा की। रविवार सुबह यही से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पुन: प्रारंभ है।

विधायक छन्नी साहू की अगुवाई में यह यात्रा अब तक विधानसभा के छुरिया, अंबागढ़ चौकी और कुमर्दा ब्लॉक के 261 गांव तक पहुंच चुकी है। 12 मार्च की सुबह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बादराटोला सेक्टर के ग्राम खुर्सीपार से शुरु होकर बागद्वारा, बिटाल होते हुए ग्राम बादराटोला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। विधायक छन्नी ने कहा कि दो सौ से ज्यादा गांव की यात्रा करते ग्रामीणों का जो समर्थन हमें मिल रहा है वही हमारे अभियान की सार्थकता का प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं से लोगों में न्याय और विश्वास की उम्मीद जगी है। रविवार को यात्रा में शामिल कुमर्दा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल खान, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

यात्रा में गिरधारी साहू, धनंजय बघेल, विशाल बघेल, कमता साहू, डुमेश्वर साहू, अश्वनी पटेल, उषाबाई चंद्रवंशी, बबलू सेन, तुकाराम श्याम, मुकेश पटेल, चमेलीबाई, देव चंद्रवंशी, सोभादास साहू, तुलसी साहू, इंदल साहू, रेवाराम यादव, कौशल निषाद, उमराव चंद्रवंशी, बिमलाबाई, तुलसी बघेल, लूमन साहू, मूनास वर्मा, सुरेश पाटीला सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट