राजनांदगांव

एबीस ग्रुप ने नांदगांव जपं के आंबा केंद्रों के लिए दान किए दर्जनभर स्मार्ट टीवी
26-Feb-2023 4:06 PM
एबीस ग्रुप ने नांदगांव जपं के आंबा केंद्रों के लिए दान किए दर्जनभर स्मार्ट टीवी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी।
कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिले के कलस्टर स्तर पर गौठानों में गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पदुमतारा में आयोजित गौठान मेला में आसपास के 8 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं महिला स्वसहायता समूह यहां आयोजित गौठान मेला में शामिल हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिस गौठानों में योजना अंतर्गत अच्छे कार्य हो रहे हैं, उनसे अवगत कराने के उद्देश्य से गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने यहां भी इस तरह की गतिविधियों का संचालन करने की प्रेरणा मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि गौठान योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से महिला समूह को रोजगार स्थापित कर आमदनी अर्जित करने का एक मजबूत प्लेटफार्म मिला है। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है।  

डायरेक्टर रूबीना ने दान की स्मार्ट टीवी
राजनांदगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एबीस ग्रुप की रूबीना अलवी ने शुक्रवार को 12 नग स्मार्ट टीवी दान की। एबीस ग्रुप की डायरेक्टर रूबीना अलवी ने कहा कि उन्हें बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर मिला है। इस सेवाभाव के साथ उनके ग्रुप द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे काफी होनहार होते हैं। अवसर मिलने पर अपने आप को साबित कर सकते हैं। गौठान मेला में महिला स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न उत्पादों तथा विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर एसीडीएम  अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी, सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट