राजनांदगांव

गुमशुदा महिलाओं को पुलिस ने ढूंढ निकाला
25-Feb-2023 3:12 PM
गुमशुदा महिलाओं को पुलिस ने ढूंढ निकाला

तीन परिवारों की लौटी मुस्कान

राजनांदगांव, 25 फरवरी। अभियान मुस्कान से 3 परिवारों की मुस्कान लौटी। एक ही दिन 3 गुम बालिकाओं को राज्य के अलग-अलग स्थानों से तलाश कर परिजनों से मिलाया गया। वर्ष 2023 के दर्ज सभी गुम इंसानों को तलाशने में गंडई पुलिस सफल रही।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एसपी अंकिता शर्मा द्वारा समीक्षा बैठक में नाबालिग गुमशुदा बालक-बालिकाओं के दस्तयाब हेतु विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  अनिल शर्मा  के नेतृत्व मे थाना  में दर्ज गुम बालक-बालिकाओं के प्रकरण का नए सिरे से अवलोकन कर पतातलाश हेतु टीम तैयार किया गया  और गुम बालक-बालिकाओ के मिलने संभावित स्थानों पर अलग-अलग टीम रवाना की गयी। टीम द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं कार्यशैली का परिचय देते एक ही दिन में 03 गुम बालिकाओ को ढंूढने में सफल हुई। थाना गंडई में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 06/22, 05/23, 06/23 के गुम महिलाओं को भिलाई, दुर्ग एवं साजा बेमेतरा से दस्तयाब कर विधि संगत कार्रवाई की गई। अपने गुम परिजन को वापस सुरक्षित मिलने पर परिवार वालों द्वारा थाना गंडई  पुलिस का आभार व्यक्त किया गया’।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गंडई टीम द्वारा विशेष अभियान मुस्कान के अंतर्गत वर्ष  2023 में दर्ज सभी गुम इंसानों, लापता को  अलग-अलग शहरों से पता तलाश कर उनके परिजनों से वापस मिलाकर उनके घरों की मुस्कान लौटाने का कार्य अभियान मुस्कान के अंतर्गत चलाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट