राजनांदगांव

महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला
23-Feb-2023 3:49 PM
महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी।
जिला भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार दोपहर को जयस्तंभ चौक में राजधानी में लडक़ी के साथ हुई लोमहर्षक घटना को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

 बताया गया कि रायपुर में खुलेआम एक युवक ने एक नाबालिग लडक़ी का बाल पकडक़र बेरहमी से सडक़ पर घुमाते उसे चाकुओं से गोद डाला। राजधानी में सरेआम हुई इस घटना से महिला जगत हतप्रभ व आक्रोश में है। इसी के परिणामस्वरूप महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने सरकार पर तीखे प्रहार करते कहा कि यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नकारा साबित हो रही है, जहां भाजपा कार्यकर्ता गोलियों भुने जा रहे हैं, वहीं प्रदेश की बहन-बेटियों भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षा के तमाम इंतजामों से लैस राजधानी में सरेआम हो रही इस घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री पारूल जैन, देवकुमारी साहू, डॉ. रेखा मेश्राम, गीता साहू, माधुरी जैन, मधु बैद, मिथलेश्वरी वैष्णव, मणीभास्कर गुप्ता, मीना यादव, शैल यादव, सुनीता यादव, खेमीन यादव, मधुसूदन यादव, इरफान शेख, कमल सोनी, आलोक  श्रोती, किशुन यदु, आकाश चोपड़ा, राजू वर्मा, अशोक निर्मलकर,  तरूण लहरवानी, आलोक बिंदल,  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थी।

 


अन्य पोस्ट