राजनांदगांव

दो दर्जन मवेशी संग पांच तस्कर पकड़ाए
23-Feb-2023 12:57 PM
दो दर्जन मवेशी संग पांच तस्कर पकड़ाए

राजनांदगांव, 23 फरवरी। महाराष्ट्र के कत्लखाना में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे 5 आरोपियों को गैंदाटोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो दर्जन मवेशी पुलिस ने बरामद की है।  पशु कू्ररता अधिनियम के तहत आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी मवेशियों को बिना दाना-पानी के पैदल महाराष्ट्र सीमा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जानवरों को अपने कब्जे में लिया और आरोपियों को धरदबोचा।  

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मवेशियों को पैदल ले जाने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस सीताकसा स्कूल के पास घेराबंदी कर 24 मवेशियों को बरामद किया। वहीं 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने देवेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार,, भारतराम साहू (तीनों निवासी फाफामार) और धर्मेन्द्र साहू  ग्राम परर्रामटोला छुरिया तथा चेतन साहू निवासी तुमड़ीलेवा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से मवेशी तस्करी के संबंध में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पशु कू्ररता अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की।

 


अन्य पोस्ट