राजनांदगांव

पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ आज
20-Feb-2023 3:23 PM
पी-4 सद्भावना रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ आज

आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 फरवरी। प्रशासन
, पुलिस,  प्रेस,  पब्लिक द्वारा आयोजित होने वाली सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता संस्कारधानी व खेलनगरी में आज 20 से 26 फरवरी  तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या 6 बजे कमला कॉलेज मैदान में अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित होगा।  प्रतियोगिता अपने नियमों व खिलाडिय़ों के साथ ही आम नागरिकों में भी सद्भावना बने रहे इसी उद्देश्य को लेकर प्रारंभ की जा रही है।

पी-4 आयोजन समिति द्वारा तीसरे वर्ष आयोजित होने वाले यह आयोजन अपनी पूर्व व संस्कारधानी की गरिमा को लिए आयोजित होगा। जिसमें दर्शकों को हर गेंद पर एक मनोरंजन के साथ ही आनंद की अनुभूति भी होगी। यह प्रतियोगिता अपने नियमों व स्वरूपों को लेकर अंचल में अच्छी खासी पहचान बना चुकी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन व आयोजन सचिव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के सतत प्रयास से आयोजित हो रहे इस भव्य आयोजन में शहर के प्रशासन के साथ ही पुलिस,  प्रेस,  पब्लिक,  न्यायालय, नागरिक,  नगर निगम,  पार्षदों व जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों की भागीदारी होगी। प्रतियोगिता में इस बार आयोजन समिति ने नगर के साहित्यकारों,  लोक कलाकारों,  शिक्षाविद व प्रमुख चिकित्सकों को भी सम्मान देते अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया है।

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को अपरान्ह में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों व आयोजन से संबंधित विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें आयोजन को अंतिम रूप देते कल से होने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का गरिमामय आगाज हो सके। इन तैयारियों के संबंध में चर्चा में भाग लेते एसडीएम अरुण वर्मा,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,  ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा,  प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि,  जितेन्द्र मिश्रा,  संदीप साहू,  कमलेश सिमनकर,  किशोर सिल्लेदार,  आरआई भूपेन्द्र गुप्ता,  अंजुम अल्वी,  संजय सिंगी,  भावेश बैद,  गणेश प्रसाद शर्मा,  मनोज चौधरी,  रुपेश दुबे,  राम ठक्कर,  नगर निगम के संजय तिवारी,  संजय कुमार वर्मा,  आलोक श्रोती,  आकाश चोपड़ा, शरद श्रीवास्तव,  लाल मुनई सिंह,  विपीन ठाकुर एवं सदस्यगण उपस्थित थे। प्रतियोगिता में लीग राऊंड में प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 4 मैच लगातार खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस उद्घाटन मैच पुलिस इलेवन एवं नागरिक इलेवन सी के मध्य संध्या 6 बजे से,  दूसरा मैच 7 बजे से प्रशासन इलेवन विरुद्ध पार्षद इलेवन के मध्य, तीसरा मैच रात्रि 8 बजे से जिला पंचायत विरुद्ध नगर निगम के मध्य, चौथा मैच रात्रि 9 बजे से प्रेस क्लब विरुद्ध नागरिक इलेवन ए के मध्य खेला जाएगा। लीग राऊंड के मैच 8-8 ओवर के होंगे।
 


अन्य पोस्ट