राजनांदगांव

बदहाल सडक़ों के लिए भाजपा ने सुरगी से हल्दी तक की पदयात्रा
14-Feb-2023 4:25 PM
बदहाल सडक़ों के लिए भाजपा ने सुरगी से हल्दी तक की पदयात्रा

पूर्व सांसद सिंह व यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 फरवरी।
भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में सोमवार को सुरगी से लेकर हल्दी तक भाजपा नेताओं ने पदयात्रा कर भूपेश सरकार के निकम्मेपन का राज खोला और लोगों को जनजागरण के माध्यम से जागरूक किया कि भाजपा शासनकाल में जो नए रोड बनाए गए थे, उसका मेंटेनेंस भी कांग्रेस सरकार नहीं कर पा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कुम्हालोरी से हल्दी तक के मार्ग की स्थिति जर्जर हो चुकी है। कई बार आवेदन करने के बाद भी सरकार का ध्यान इस ओर नहीं गया है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव ने एक स्वर में कहा कि भूपेश सरकार डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव पूर्ण नीति का पालन कर रही है। कई सडक़ें जर्जर हो चुकी है। जिसका मेंटेनेंस तक सरकार नहीं कर पा रही है। ऐसी जर्जर सडक़ों की सूची बनाकर जिला भाजपा ने प्रशासन को सौंपा है, परंतु फंड के अभाव के कारण प्रशासन का ध्यान इस और नहीं जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण मंडल द्वारा पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में सुरगी से लेकर हल्दी चौक तक पदयात्रा का आयोजन किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भूपेश सरकार के खिलाफ  नारे भी लगाए। सभी ग्रामीण विकास कार्य शून्य होने पर आक्रोशित थे और झूठी घोषणा कर सरकार ने सत्ता प्राप्त की, इसलिए सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। सुरगी, उसरीबोड, धामनसरा,  डोडिया,  मुड़पार,  मलपुरी से सैकड़ों ग्रामीण स्वयं इस पदयात्रा में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ  इस आंदोलन में अपनी सहमति भी दी।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल,  मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह,  किशुन यदु, शिव वर्मा, पुष्पा उइके, मनोज साहू,  कृष्णा तिवारी,  हकीम खान, ऋषिदेव चौधरी,  सुमित भाटिया,  प्रखर श्रीवास्तव,  जितेंद्र साहू,  पुष्पा गायकवाड,  अशोक देवांगन,  सुरगी के सरपंच आनंद साहू, सीताबाई, देवकुमारी साहू, गोविंद देवांगन, कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट