राजनांदगांव

नांदगांव की बॉस्केटबॉल टीम ने जीता क्वार्टर फाईनल
12-Feb-2023 4:06 PM
नांदगांव की बॉस्केटबॉल टीम  ने जीता क्वार्टर फाईनल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव लड़कियों की बास्केटबॉल टीम ने करूर तमिलनाडु में महिलाओं के लिए आयोजित पहले अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के खिलाफ क्वार्टर फाईनल मैच 71-54 अंक से जीत लिया। शांति खाखा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

राजनांदगांव टीम के लिए रिया कुंगघाडकर,  बबीता तिग्गा, शांति खाखा, प्रिया गोस्वामी्र शबनम एक्का, नूपुर गौहिल, सुनना निषाद, डिंपल धोबी, आंचल यादव, मोना गोस्वामी, प्रीति कुमारी यादव, पूर्णिमा मंडावी ने अच्छा प्रदर्शन किया। करुर में खेल रही टीम की कोच कालवा राधा राव है। सेमीफाईनल में साई राजनांदगांव की टीम का सामना केरल राज्य विद्युत बोर्ड की टीम से होगा।

साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के संचालकगण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने करूर में खेल रही खिलाडिय़ों, साई की टीम की कोच कालवा राधा राव, अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक के. राजेश्वर राव एवं दिव्या धारावथ को बधाईयां दी।


अन्य पोस्ट