राजनांदगांव
वार्ड में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
11-Feb-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी। भारत माता के जयघोष के नारों के साथ कांग्रेसजनों की मौजूदगी में 9 फरवरी को वार्ड 34 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई, जो वार्ड का भ्रमण करते राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कहे गए संदेश बताते हुए निकली।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते कहा कि उत्तर ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी शारदा तिवारी के सानिध्य व उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में कन्हारपुरी वार्ड नं 34 बूथ नं 146, 147 व 148 में निकली। यात्रा वार्ड भ्रमण करते पार्षद निवास में समापन हुआ। यात्रा लगभग 7 किमी चली यात्रा में वार्ड पार्षद महेश साहू, सीताराम श्रीवास, युवराज भारती, सोहेल शेख, बोहरिकराम साहू, श्याम रत्न साहू, धर्म निर्मलकर, प्रेमू ने सक्रिय रूप यात्रा में अपनी भूमिका निभाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


