राजनांदगांव

सशक्त देश के लिए हाथ से हाथ जोड़ रहे कांग्रेसी- महेंद्र यादव
10-Feb-2023 3:39 PM
सशक्त देश के लिए हाथ से हाथ जोड़ रहे कांग्रेसी- महेंद्र यादव

डोंगरगांव विधानसभा में जारी है यात्रा

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय पदयात्रा भारत जोड़ो की तर्ज पर डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से जारी है। यात्रा में संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। यात्रा को ग्रामीणों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यात्रा में शामिल सभी घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादव लगातार यात्रा में शामिल होकर नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान हमने प्रतिदिन लगभग 10 किमी की यात्रा की है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के हर एक गांव तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सशक्त देश के लिए कांग्रेसी हाथ से हाथ जोडऩे निकले हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की विचारधारा और आपसी भाईचारे का संदेश लिए हर एक कांग्रेसी घर-घर दस्तक देकर नागरिकों से चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्हाकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पूरी कर भारत जोडऩे और मतभेद दूर करने का संदेश दिया। हाथ से हाथ जोड़ो के माध्यम से यही अलख हम गांवों में जगा रहे हैं।
जिपं सदस्य श्री यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के जनहितैषी निर्णयों के संबंध में कहा कि बीते चार वर्षों में कांग्रेस सरकार ने लोगों की खुशहाली के लिए कई बड़ी योजनाएं लागू की।

यात्रा में नरेश शुक्ला, वीरेंद्र बोरकर, डॉ. नरेंद्र साहू, संध्या साहू,  श्रुति शुक्ला,  महेंद्र वैष्णव, मुरली निषाद, जितेंद्र चुनारकर, सांवल दास साहू, महादेव ठाकुर, श्रीमती दीपिका साहू, श्रीमती जमुना साहू,  बलीराम साहू, गेंदलाल साहू, गणेश साहू,  कमल नारायण वैष्णव,  चूम्मन साहू, ललित मंडावी,  सुयश नाहटा,  नीलम गोस्वामी, कुलेश्वर साहू,  टिकेश्वर साहू,  संदीप रत्नाकर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने परिश्रम कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट