राजनांदगांव

जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष बने अमित सचिन चुने गए अशोक
17-Jan-2023 4:02 PM
जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष बने अमित सचिन चुने गए अशोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जनवरी।
सम्राट लॉज में 15 जनवरी को आयोजित जिला भारोत्तोलन संघ के वार्षिक चुनाव बैठक में जिला वेट भारोत्तोलन संघ के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जिला भारोत्तोलन संंघ का अध्यक्ष अमित आजमानी व सचिव अशोक श्रीवास को चुना गया। इस चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में छग भारोत्तोलन संघ के नंदू जंघेल कोषाध्यक्ष, राजेश जंघेल  महासचिव, घनश्याम जंघेल उपाध्यक्ष व छग भारोत्तोलन संघ के पूर्व महासचिव सुकलाल जंघेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिला भारोत्तोलन संघ का गठित यह समिति की अवधि 3 वर्षो के लिए होगा। इस कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वप्रथम जय भवानी व्यायाम शाला के संस्थापक पुरूषोत्तम आजमानी को श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग के उपाध्यक्ष एवं जिला वेटलिफ्टिंग संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव व  अमित आजमानी ने राजनांदगांव को वेटलिफ्टिंग का केन्द्र बिंदु बनाने कार्ययोजना की जानकारी देते पदाधिकारियों से चर्चा की। संरक्षक समिति में अजय श्रीवास्तव,  डोमन महोबिया,  नीलू शर्मा,  जितेन्द्र मुदलियार,  अध्यक्ष अमित आजमानी,  कोषाध्यक्ष बसंत मैगी,  सचिव अशोक श्रीवास, प्रशिक्षक अजय लोहार,  उपाध्यक्ष चोवाराम सोनकर,  दीपक ठाकुर,  मनोज यादव,  आकाश सोनी, अंकुश आजमानी,  सहसचिव में तामेश्वर बंजारे, अभिषेक आजमानी,  नारायण लोहार,  नाहिद अख्तर, रितेश घरडे, प्रेम कापसे,  जय पटेल को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।
 


अन्य पोस्ट