राजनांदगांव

रफ्तार बाईक सवार गिरा, मौत
17-Jan-2023 12:07 PM
रफ्तार बाईक सवार गिरा, मौत

मृतक बालोद जिले का
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जनवरी।
शहर के बाहरी हल्दी-सिंघोला मार्ग में तेज रफ्तार में बाईक चला रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। बीती शाम को लगभग 7.30 बजे हुए इस हादसे की खबर परिजनों को दी गई। मृत युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग पुलगांव में महावीर ग्रुप नामक एक कंपनी में कार्यरत झनक निर्मलकर अपनी मोटर साइकिल में सवार होकर बालोद जिले के गहिरानवागांव जा रहा था। मृतक इसी गांव का रहने वाला था और वह लंबे समय से पुलगांव में स्थित निजी कंपनी में काम कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि तेज गति में मृतक बाईक चला रहा था। अचानक वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार में होने के कारण ही अनियंत्रित होकर मृतक बाईक से गिर पड़ा। सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोंट लगने के कारण उसकी जान चली गई। इधर मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर घटना की जानकारी दी। परिजन शव लेने के लिए पहुंच गए हैं। सुरगी पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट