राजनांदगांव

बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षक करते हैं- कुलबीर
15-Jan-2023 4:16 PM
बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षक करते हैं-  कुलबीर

 विजेताओं को किया पुरस्कृत
राजनांदगांव, 15 जनवरी।
ग्राम  कोपेडीह में संकुल स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व अध्यक्षता कोपेडीह सरपंच यमुना वीणा ने की। अतिथि के रूप में विकास त्रिपाठी, चंद्रकांत राजू साहू शामिल थे।

इस अवसर पर श्री छाबड़ा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम शिक्षक करते हैं। बच्चों को शिक्षक कभी पीछे दिखना नहीं चाहेंगे कि उनके स्टूडेंट पीछे रहे। प्रतिभाओं का निर्माता भी शिक्षक है, जीवन को संवारने का काम शिक्षक करते हैं। माता-पिता और शिक्षक ही सच्चे गुरु है, शिक्षक ही सर्वोपरि है। श्री छाबड़ा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते पुरस्कृत किया।

सरपंच यमुना साहू ने कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए।  हमेशा सतत संघर्ष करते रहना चाहिए हार से ही जीतने की प्रेरणा मिलती है। विकास त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक पाल सर ने भी संबोधित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ग्राम अंजोरा, कोपेडीह, धीरी एवं देवादा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 


अन्य पोस्ट