राजनांदगांव

राजनांदगांव, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते कहा कि भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी राजनांदगांव के गली-गली घूमकर बूथ की बैठक कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि भाजपा आलाकमान को राजनांदगांव की जनता का संदेश पहुंच चुका है और शीर्ष नेतृत्व को रमन सिंह और भाजपा की अपनी हार नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में रमन सिंह का लीड 35 हजार से घटकर 16 हजार पर आ पहुंचा है। जितने भी आम चुनाव हुए हैं पिछले 4 सालों में सभी में भाजपा को करारी हार मिली है।
भाजपा अपने 15 साल का गड्ढा पाटने का प्रयास कर रही है। भाजपा को मालूम है रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते और उनके पुत्र के सांसद रहते अगर कोई सबसे ज्यादा भाजपा के लिए दिक्कत पैदा की है तो वह राजनांदगांव जिला था रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते भी 6 में से 4 विधायक कांग्रेस के थे और वर्तमान में राजनांदगांव जिले के छह में से पांच विधायक कांग्रेस के हैं और लोकसभा में 8 में से 7 विधायक कांग्रेस के हैं।