राजनांदगांव

खिलाडिय़ों का रेल्वे स्टेशन पर स्वागत
10-Jan-2023 4:06 PM
खिलाडिय़ों का रेल्वे स्टेशन पर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद लौटे छात्रों का रेल्वे स्टेशन पर  भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ से 58 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
ग्राम धामनसरा उ.मा.शाला के छात्रों ने 6, 7 व 8 जनवरी को महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम के कोच संतोष देशमुख पीटीआई धमनसरा के मार्गदर्शन में टीम उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम बार भाग लिया तथा पदक प्राप्त किए। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी अनिल दहीवेले, रवि निगम नारायणपुर, ओमप्रकाश सेन कांकेर ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किए।

विजय प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य अजय मसीह, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री योगेंद्र दास वैष्णव , सूर्यकांत जैन दक्षिण अध्यक्ष राजनांदगांव,  पार्षद मनीष साहू, राजू खान, राकेश विमल अग्रवाल, रोशनी वैष्णव जनपद सदस्य, देबू यादव, ओमप्रकाश साहू, गिरधारी साहू ने शुभकामनाएं दी। स्थानीय  रेल्वे स्टेशन में खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट