राजनांदगांव

गौसेवक संदीप के परिजनों को रमन ने दी सांत्वना
10-Jan-2023 3:35 PM
गौसेवक संदीप के परिजनों को रमन ने दी सांत्वना

परिवार को एक लाख दी सहायता राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी।
इंदिरा नगर निवासी संदीप साहू की दुर्घटना में निधन होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को एक लाख रुपए नगद सहायता राशि प्रदान की।
भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने बताया कि गत् दिनों इंदिरा नगर निवासी गौ सेवक संदीप साहू की दुर्घटना में हुई मौत पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी तथा सरकारी मदद में योगदान का भी भरोसा दिलाया था। जिसके प्रतिपालन में 8 जनवरी को डॉ. रमन सिंह इंदिरा नगर स्थित संदीप साहू के घर पहुंचकर उनके भाई  संतोष साहू को शोक सांत्वना देते  आर्थिक मदद एक लाख रुपए नगद प्रदान किया। साथ में भरोसा भी दिलाया कि वे सरकारी मदद हेतु यथोचित मदद अवश्य करेंगे।  इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, हरीश गांधी, वरिष्ट पत्रकार अशोक पांडे, हकीम खान, उत्तम साहू सहित अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट