राजनांदगांव

जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए नीलू
30-Dec-2022 3:29 PM
जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए नीलू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 दिसंबर।
भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया। वहीं शाल का वितरण भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम भी आयोजित किया था। जिसमें श्री शर्मा शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया।

प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने अपने जन्मदिन पर सर्वप्रथम शहर के मां शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। तत्पश्चात वे विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उन्हें शाल भी भेंट किए। इसके अलावा श्री शर्मा आस्था मूकबधिर, सुकुलदैहान, सिंगदई चौक, मोहड, हल्दी, सिंघोला, सुरगी, सोमनी, लखोली, नंदई चौक, चिखली, शंकरपुर, मोतीपुर, महावीर चौक, मानव मंदिर चौक, ब्राम्हणपारा में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते मंगल कामना की।
 


अन्य पोस्ट