राजनांदगांव

रमन और भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
25-Dec-2022 7:09 PM
रमन और भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

अटल बिहारी की जयंती मनाते क्रिसमस पर्व की दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की यह 95वां प्रसारण था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का उन्होंने मान बढ़ाया था। तीन बार वह भारत के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री सडक़ योजना  का उन्हें जनक भी कहा जाता है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता के तौर पर उन्हें हर कोई याद करता है। उन्होंने पीएम के मन की बात के संबंध में बताया कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है।

उन्होंने यह भी कहा कि योग से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां भी दूर हुई है। प्रधानमंत्री लोगों से योग करने की अपील की है। उन्होंने ईसाई समुदाय को प्रभु यीशु के जन्मदिवस  क्रिसमस पर्व को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि आज कई विशिष्ट मौके एक साथ मनाए जा रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि स्व. बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भाजपा कार्यालय तथा अन्य स्थानों में पीएम के मन की बात सुनने के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।


अन्य पोस्ट