राजनांदगांव

ओ-कान्हा महिला मंडल का कल से भागवत कथा का आयोजन
15-Dec-2022 3:46 PM
ओ-कान्हा महिला मंडल का कल से भागवत कथा का आयोजन

कोरोनाकाल में मृत और अन्य पितरों को भी मोक्षार्थ देने का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 दिसंबर।
ओ-कान्हा महिला मंडल और सर्व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में कल 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।  गुरुवार को ओ-कान्हा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कोरोनाकाल में दिवंगतों और अन्य पितरों को मोक्षार्थ देने के लिए भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजन के लिए 61 पोथी मंडल को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 23 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी। मुख्य यजमान निखिल द्विवेदी के संबंध में उन्होंने बताया कि उन्हें भी  आयोजन में शामिल किया गया है।

ओ-कान्हा महिला मंडल की सचिव सुषमा सिंह ने बताया कि 2014 में 108 पोथी का भागवत कथा का आयोजन 10 महिलाओं द्वारा किया गया था। उसी क्रम को बराकरार रखते इस बार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के साहित्य एवं संस्कृति को भी बराकरार रखने इस आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि कोरोना मुक्षार्थ के अलावा राजनांदगांव के युवा इस आयोजन के माध्यम से सही राह पर चलने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दो से ढ़ाई हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि कल 16 दिसंबर से कथा प्रारंभ होकर 22 दिसंबर तक चलेगी। कथा दोपहर 2.30 से शाम 7.30 बजे तक होगा। कल 16 दिसंबर को श्रीभागवत पोथी शोभायात्रा सुबह 9.30 बजे बालाजी मंदिर गंज लाईन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होकर स्टेट हाईस्कूल पहुंचेगी। महिलाओं ने बताया कि कल 16 दिसंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे से महात्म्य कथा प्रारंभ होगी। 16 दिसंबर को श्री शुकदेव आगमन कथा, 18 को श्री नृसिंह प्रागट्य कथा, 19 को श्री वामन जन्म, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, 20 को गोवर्धन उत्सव, 21 को कृष्ण-रूखमणी विवाह एवं 22 दिसंबर को कथा विराम, सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष कथा होगा। अंतिम दिन 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान ओ-कान्हा महिला मंडल की संरक्षक शारदा तिवारी, संरक्षक साधना तिवारी, अध्यक्ष अर्चना दास, सचिव सुषमा सिंह, कोषाध्यक्ष टीना खंडेलवाल, उपाध्यक्ष निमिषा ठक्कर, सह-सचिव दामिनी साहू समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट