राजनांदगांव

युवा उत्सव में छुरिया ब्लॉक ने मारी बाजी
01-Dec-2022 4:18 PM
युवा उत्सव में छुरिया ब्लॉक ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 1 दिसंबर।
ग्राम उमरवाही में खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल थी। 
इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। इसी अवस्था में सबसे अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जो समय का सदुउपयोग करता है, वह सफल हो जाता है। जिला स्तरीय खेल में छुरिया  ब्लॉक ने टॉप स्थान प्राप्त किया।  जनपद पंचायत सीईओ एसके ओझा, जनपद उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर, जनपद सदस्य किशुन साहू, सरपंच गौरी बेगम  ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर किरण वैष्णव, ललिता कंवर,  एकांत चंद्राकर,  एसके ओझा,  भरत बरेठ, मीना पुजेरी, किशुन साहू, देवारुराम मालेकर, भूपेन्द नायक, रोशन वर्मा, घासीराम साहू,  रविंद्र वैष्णव,  धर्मवीर चंद्रवंशी,  नवीन साहू,  गौरी बेगम,  शामित बाई, जयन्ती केराम, भीखम सिंह,  रामदास मालले, रामादीन रावटे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट