राजनांदगांव
753 पीडि़तों को 63 लाख का भुगतान
29-Nov-2022 4:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 29 नवंबर। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर 18 नवंबर 2022 को अतिवृष्टि से मकान पूर्णत: क्षति होने पर 43 पीडि़तों को 40 लाख 89 हजार रुपए एवं अतिवृष्टि से मकान आंशिक क्षति होने पर 674 पीडि़तों को 21 लाख 90 हजार 700 रुपए तथा अतिवृष्टि से पशु कोठा क्षति होने पर 34 पीडि़तों को 51 हजार रुपए एवं अतिवृष्टि से 2 पीडि़तों का बैल गाड़ी क्षति होने पर 20 हजार रुपए इस तरह कुल 753 पीडितों को 63 लाख 50 हजार 700 रुपए तहसीलदार छुरिया, डोंगरगांव, मोहला, मानपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान द्वारा पीडि़तों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि का भुगतान किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे