राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 नवंबर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकली। इसी तारतम्य में यात्रा के उद्देश्य सर्वधर्म सद्भाव को जनमानस तक पहुंचाना है। जिसमें समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है और भारत को जोडऩे का काम कर रहे हैं।
इस पदयात्रा की अगुवाई राहुल गांधी व देशभर सेे चुने हुए भारतयात्री कर रहे हैं। जिसको लेकर 21 नवंबर को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के भरकापारा वार्ड 28 के बूथ नंबर 133, 134, 138 से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के निवास एवं कार्यालय भरकापारा वार्ड नंबर 28 से महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर प्रणाम करते यात्रा शुरू हुई। जिसमें दक्षिण ब्लाक के वरिष्ठजन व पदाधिकारी भी शामिल थे।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर यात्रा की शुरूआत महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के जयघोष के साथ निकाली गई। भारत जोड़ो यात्रा भरकापारा से लोहारापारा होते हुए गंज चौक पहुंची, जहां राजनांदगांव हमाल संघ के सदस्यों से शहर कांग्रेस अध्यक्ष छाबडा सहित कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को लेकर संवाद किया। साथ ही चौक में स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात यात्रा गंज लाइन होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां अंहिसा दूत आचार्य विद्यासागर महाराज के कीर्ति स्तंभ पर श्रीफल अर्पित कर यात्रा तिरंगा चैक होते हुए रामाधीन मार्ग, कमल टॉकीज चौक में अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात पदयात्रा भरकापारा होते डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा मोतीनाथ मंदिर में श्रीफल चढ़ाते काली मांई मंदिर चौक पर माताजी की पूजा अर्चना करते हुए कसाई पारा महामाई मंदिर पर नारियल चढ़ाया गया। इसके पश्चात यात्रा पुलिस लाइन होते हुए पुराना बस स्टैंड गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो आज की यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान स्वास्थ्यकर्मी, नर्स बहनों के साथ यात्रा के उद्देश्य को लेकर कांग्रेसजनों ने संवाद स्थापित किया और यात्रा के उद्देश्य को साझा किया।
राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय यात्रा में धनेश पाटिला, जितेन्द्र मुदलियार, हेमा देशमुख, शाहिद भाई, हरिनारायण धकेता, उमेश जोशी, श्रीकिशन खंडेलवाल, शारदा तिवारी, आसिफ अली, आफताब आलम, रूबी गरचा, फिरोज अंसारी, हेमंत ओस्तवाल, नरेश शर्मा, मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं शहरवासियों ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।