राजनांदगांव
स्पर्धा में मुकेश ने पाया दूसरा स्थान
11-Nov-2022 4:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 नवंबर। भिलाई में राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता गत् दिनों आयोजित की गई। इसमें बजरंग व्यायाम शाला के खिलाड़ी मुकेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन करते दूसरा स्थान प्राप्त किया। बजरंग व्यायाम शाला के कोच घनश्याम श्रीरंगे ने बताया कि सीनियर वर्ग के 55 किलोग्राम ग्रुप में व्यायाम शाला के खिलाड़ी मुकेश कुमार ने अधिकतम वजन उठाकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन एवं बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष कैलाश राठी ने मुकेश कुमार को अच्छे खेल का प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे