राजनांदगांव
पहले दिन 15 समितियों में 32 किसानों से 1121.60 क्विंटल धान की खरीदी
02-Nov-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 नवंबर। जिले में धान खरीदी महाभियान के अंतर्गत जिले में मंगलवार को पहले दिन 15 धान उपार्जन समितियों में 32 किसानों से 1121.60 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई। कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिलेभर में उत्साह एवं खुशी के माहौल में किसानों ने अपने धान की बिक्री की। टोकन तुंहर द्वार एप्प से किसानों का पंजीयन कर धान खरीदी की गई। आसानी से टोकन मिलने पर किसानों को धान की बिक्री में सुविधा होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे