राजनांदगांव

राजनांदगांव, 1 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने अपना अभियान तेज गति से शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा की एक आवश्यक बैठक विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ आने वाले चुनाव में सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी संपन्न हुई।
नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि एक वर्ष पूर्व से ही प्रदेश भाजपा अब वर्तमान सरकार को घेरने के लिए जनता जनार्दन के बीच जाकर सरकार के भ्रष्ट आचरण एवं खोखले वादों को आधार बनाकर विभिन्न नाकामियों को उजागर करने जमीनी स्तर पर जुड़ चुकी है। आज पन्ना प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई। जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन ने संबोधित करते कहा कि भूपेश सरकार की कथनी और करनी के अंतर को जनता जान चुकी है और आने वाले समय में भ्रष्टाचार की पर्यायवाची कांग्रेस को जनता जरूर जवाब देगी।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, तरुण लहरवानी, गोलू सूर्यवंशी, कमल सोनी, शेखर यादव, प्रशांत गुप्ता, सुमित सिंह भाटिया, अशोक आदित्य श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, त्रिगुन टांक, आशीष डोंगरे, जितेंद्र सिंह राजपूत, हेमंत शेखर यादव, रामू गुप्ता, विजय राय, नादान सेन, प्रकाश मारकंडे, बंशीलाल साहू, गप्पू सोनकर, संतोष साहू, मनोज यादव, मनीष गोलछा, मणिभास्कर गुप्ता, मधु बैद, मिथलेश्वरी वैष्णव, बालू भंसाली, कमल किशोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।