राजनांदगांव

भाजपा कार्यालय में पटेल की मनी जयंती
31-Oct-2022 3:28 PM
भाजपा कार्यालय में पटेल की मनी जयंती

राजनांदगांव, 31 अक्टूबर। जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को लौह पुरूष वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा नेताओं ने उनके जीवनकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए निजी जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री सचिन बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा पवन मेश्राम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, नीलकंठ गढ़े, बंटी भाटिया, त्रिगुण टांक सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट