राजनांदगांव

जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 23 को
21-Oct-2022 3:36 PM
जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला 23 को

हर दिन हर घर आयुर्वेद पखवाड़ा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अक्टूबर।
सातवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चिखली स्थित स्कूल में हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में की प्रभारी व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या, सदवृत्त, अचार रसायन (अच्छे आचरण) को अपनाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रूग्ण व्यक्ति की चिकित्सा है।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लीनिक राजनांदगांव में आयुर्वेद औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग के विषय में जनसामान्य को जानकारी दी गयी। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मनकी राजनांदगांव के सहयोग से औषधीय पौधों का वितरण किया गया। द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयुर्वेद औषधीय पौधों के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। रीडर काय चिकित्सा डॉ. मुकेश बिसेन द्वारा आयुर्वेद दिवस के विषय में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ नागरिक कमलेश्वर एवं विद्या कामड़े द्वारा उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक के कर्मचारियों हेमलता बड़ा, कीर्ति वही हरि, अनुसुइया साहू, अनीता, फुलेश निर्मलकर, दामिनी चौहान, मनकी आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी एवं जनसामान्य उपस्थित थे।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन चिखली स्थित शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा के निर्देशन में 23 अक्टूबर को किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट