राजनांदगांव

राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला इकाई राजनांदगांव की आवश्यक बैठक कल 21 अक्टूबर को लिाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में ठा. प्यारेलाल स्कूल में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते संगठन के महासचिव सुधीर शेंडे ने दी।
कलेक्टर ने सडक़ मरम्मत का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने बुधवार को शहर में चल रहे सडक़ मरम्मत कार्य का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्राम्हणपारा से होते मानव मंदिर चौक, ईमाम चौक, फरहद चौक में सडक़ मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि सडक़ मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता देते करना है। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शहर के 18 सडक़ों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले भर में लगभग 189 सडक़ों का मरम्मत कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, एडीबी, नगर पालिक निगम, पीएमजेएसवाय, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना द्वारा मरम्मत का कार्य जारी है।