राजनांदगांव

पोषण शुक्ला पुन: बने अध्यक्ष
19-Oct-2022 3:13 PM
पोषण शुक्ला पुन: बने अध्यक्ष

लक्ष्मण महासचिव व ईश्वर को मीडिया का प्रभार

राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला इकाई राजनांदगांव की बैठक रविवार को मां पाताल भैरवी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। प्रांतीय पदाधिकारियों की मजबूती देने और इस संस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे पर जोर दिया गया। बैठक के बाद जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता पोषण शुक्ला को प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष की तीसरी बार कमान सौंपी गई। जबकि लक्ष्मण साहू को महासचिव एवं पत्रकार ईश्वर साहू को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं जिला संरक्षक कुलबीर छाबड़ा की उपस्थिति में प्रतिष्ठान की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। प्रतिष्ठान के खुद का भवन के लिए भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिष्ठान व मानस मंडलियों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इन सबकी मौजूदगी मेें जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रतिष्ठान से जुड़ी पुष्पा सिन्हा ने अध्यक्ष पद हेतु पोषण शुक्ला के नाम का प्रस्ताव देखा, जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। श्री शुक्ला का कार्यकाल शानदार रहा इसलिए उनके नाम पर आम सहमति बनी। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने सभी ब्लाक अध्यक्षों की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।

जिसमें संरक्षक मंडल मेें कुलबीर छाबड़ा, सुभाष यादव, पं. राजेन्द्र शर्मा, राजेश स्वर्णकार व पं. विनोद तिवारी है। अध्यक्ष पोषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पं. सतानंद दुबे, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, संध्या पांडेय, भूपेन्द्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष पुष्पा सिन्हा, महामंत्री लक्ष्मण साहू, सचिव पी. राघव व प्रवीण कौशिक, कमल निर्मलकर, सहसचिव गोपालराम साहू, टेकराम निर्मलकर व लक्ष्मीकांत शर्मा, संगठन मंत्री तामेश्वर साहू, समन्वयक अंजू शर्मा, प्रवक्ता (मीडिया प्रभारी) ईश्वर साहू हैं। कार्यकारिणी में गोपालदास अचिन्त्य, मूलचंद यादव, केवलराम सिन्हा, फुलेश्वरी साहू, विष्णु कश्यप, नंदकिशोर साव, देवेन्द्र हिरवानी, पुनारद निर्मलकर, हेमलाल वर्मा, गोवर्धन राजपूत, प्रमोद वैष्णव, हरबचन श्रीवास, नूतन हिरवानी, लेखराम पिस्दा, कन्हैया चौधरी, शंकर साहू, केशव सेन, अस्टोरिया वर्मा, केके खरशान, प्रकाश हिरवानी, रामलाल चंद्रवंशी है। कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर यादव ने किया।

शपथ दिलाई
श्री शुक्ला ने प्रांतीय अध्यक्ष गोपालराम वर्मा, प्रांतीय महामंत्री पुरूषोत्तम राजपूत, गुमान साहू, रामखिलावन दुबे, चिंताहरण पटेल, मनक भंडारी, केएल साहू, अर्जुन दास साहू, राजेन्द्र तिवारी व गजेन्द्र हरिहारनो के प्रति आभार जताया है। श्री वर्मा ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।

 


अन्य पोस्ट