राजनांदगांव

राहुल की भारत जोड़ो पदयात्रा टीम में शामिल कांति बंजारे ने नेत्रदान का किया ऐलान
13-Oct-2022 12:40 PM
राहुल की भारत जोड़ो पदयात्रा टीम में शामिल कांति बंजारे ने नेत्रदान का किया ऐलान

कर्नाटक के मैसूर में जेएसएस हास्पिटल में दान करेंगी आंखे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अक्टूबर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की टीम में शामिल राजनांदगांव की कांग्रेस नेत्री कांति बंजारे ने कर्नाटक के मैसूर शहर के निजी अस्पताल में नेत्रदान का ऐलान किया है।
श्रीमती बंजारे राजनांदगांव जिले से इकलौती कांग्रेस सदस्य हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ से कुल सदस्य टीम का हिस्सा है। मैसूर स्थित जेएसएस अस्पताल में नेत्रदान की तमाम प्रक्रिया  के बाद उन्होंने आंखे दान करने की घोषणा की है। राहुल के भारत जोड़ो पदयात्रा वर्तमान में कर्नाटक राज्य से होकर गुजर रही है।

मैसूर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्रीमती बंजारे ने अधिकृत रूप से आंख दान करने की घोषणा की है। उनका मानना है कि देश में हजारों की संख्या में लोग आंख  नहीं होने के कारण अंधेपन के शिकार हैं। उनके जीवन में अंधकार छाया हुआ है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है कि मरणोंपरांत उनकी आंखे दान कर दी जाए, ताकि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी आंखों से किसी और का जीवन रौशन हो।

 


अन्य पोस्ट